भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित!
दमोह : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल पटेल ने प्रदेश के सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, सागर संभाग के संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदोरिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी की सहमति से दमोह जिले के विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों को नियुक्त किया है।
दीनदयाल मंडल दमोह में मनीष सोनी अध्यक्ष, दमयंती नगर मंडल दमोह में हरिशंकर यादव अध्यक्ष, अभाना मंडल में ज्ञानी विश्वकर्मा अध्यक्ष, बांदकपुर मंडल में मुरारी कुशवाहा अध्यक्ष, दीपक लोधी महामंत्री, बांसा तारखेडा मंडल में दीपचंद्र पटेल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।