भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति!
दमोह :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदोरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया की सहमति से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा तिवारी ने दमोह विधानसभा अंतर्गत दीनदयाल मंडल में श्रीमती लता केशरवानी, दमयंती नगर मंडल में श्रीमती अर्चना जैन, अभाना मंडल श्रीमती प्रभा राजपूत, बांदकपुर मंडल श्रीमती सुनीता सोनी और बॉसातारखेड़ा मंडल में सुश्री रेखा जैन को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। उपरोक्त नियुक्ति पर सभी ने बधाइयां प्रेषित की हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संजय सेन ने प्रदान की है।