बीजेपी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ली मोर्चाओ की संयुक्त बैठक!
दमोह : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने आज भाजपा कार्यालय में भाजपा के मोर्चाओं की संयुक्त बैठक ली। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हितानंद शर्मा ने कहा कि हम सबको अपने अपने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक काम देकर इस चुनाव में लगाये।
