प्रदेश अध्यक्ष ने गुरूद्वारा साहिब में मत्था टेका, कुंडलपुर एवं बांदकपुर में दर्शन किये!
दमोह : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को दमोह मोरगंज गल्ला मंडी स्थित गुरूद्वारा में पहुंचकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात श्री शर्मा बांदकपुर रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जी ने बांदकपुर पहुंचकर श्री जागेश्वर नाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। बांदकपुर से नेतागणों ने जैन तीर्थ कुंडलपुर पहुंचकर बड़े बाबा भगवान आदिनाथ के दर्शन किये।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, ब्रज गर्ग सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने दी है।



