बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे वरिष्ठ नेतागण!
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण 9 अप्रैल को दमोह उपचुनाव प्रचार में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्य शासन के मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ नेता दोपहर 1 बजे दमोह के तहसील मैदान में विधानसभा के बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे।