भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया जनता का आभार!
दमोह : विधानसभा उपचुनाव में जनता का जनादेश शिरोधार्य है। हम कांग्रेस उम्मीदवार को उनकी जीत के लिए बधाई देते हैं । भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व दमोह के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर गहराई से असफलता के कारणों की समीक्षा करेगा। दमोह उप चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मैं दमोह की जनता, चुनाव कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।