बटियागढ़ जा रही थी एक बाइक पर दो सवारी, वाहन की टक्कर से घायल, उपचार जारी!
जबलपुर से बटियागढ़ जा रहे हैं टू व्हीलर सवार दो व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सूचना पर डायल हंड्रेड पर घायलों को उपचार के लिए जबेरा अस्पताल ले जाया गया।जहां घायलों को हाथ और पैर में चोट लगने की सूचना है।
निवेश जैन / सिंग्रामपुर : दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा सिंग्रामपुर के बीच शनिवार की रात 8 बजे सतघटिया के जंगल में जबलपुर से गाड़ी क्रमांक MP 34 ML 88 37 में दो लोग मोहन सिंह गौड़ पिता घनश्याम सिंह गौड़, इंदर सिंह गौड़ पिता घनश्याम सिंह गौड़ बटियागढ़ जा रहे थे। तभी अचानक सत घटिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में डायल हंड्रेड की मदद से जबेरा अस्पताल ले जाया गया। डायल हंड्रेड के पायलट महेन्द ठाकुर कांस्टेबल 109 प्रशांत तिवारी ने बताया डायल एंड पर सूचना प्राप्त होने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां सड़क के बाजू में दोनों युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जबेरा अस्पताल ले जाया गया। घायलों को पैर और हाथ में चोट है। जिनका उपचार जारी है।
सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी संजय सिंह धुर्वे ने बताया रात 8 बजे डायल हंड्रेड पर सूचना प्राप्त हुई कि टू व्हीलर सवार व्यक्ति घायल अवस्था में सत घटिया जंगल में पडे हुए है। तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को जबेरा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। घायलों को हाथ पैर में चोट लगी है। यह दोनों बटियागढ़ निवासी बताए जा रहे है। जिनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।