नगर पालिका CMO सुशील अग्रवाल जी हमारे बीच नहीं रहे!
दमोह : दमोह के शिक्षक व ग़ज़ल गायक अग्रवाल बन्धु प्रदीप अग्रवाल, नितिन अग्रवाल के भाई सुशील अग्रवाल का अचानक ह्र्दयगति रुक जाने से निधन हो गया। सुशील अग्रवाल ने दमोह नगर पालिका में इंजीनियर के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दी। वर्तमान में हटा नगर पालिका में cmo पद पर पदस्थ थे। जो बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका इलाज जबलपुर में चल रहा था। उन्होंने ने 60 वर्ष की आयु में अंतिम साँस ले ली। जिनकी शवयात्रा को उनके निज निवास दमोह के कृषि उपज गल्ला मंडी से हटा नाका मुक्तिधाम में ले जाया गया। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।