बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, युवक कांग्रेस से धरना देकर प्रदर्शन की अलख जगाई!
युवक कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में किया गया धरना प्रदर्शन, नेहरू पार्क में कोरोना गाइडलाइन का पालन कर किया गया प्रदर्शन, प्रदेश आह्वान पर दमोह में आयोजित हुआ धरना प्रदर्शन
दमोह : युवक कांग्रेस के प्रदेश आह्वान पर दमोह जिला मुख्यालय पर एक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश में बढ़ रही महंगाई पेट्रोल डीजल के दाम आदि को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में यह प्रदर्शन नेहरू पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें गाइडलाइन का पालन कर कम पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पेट्रोल-डीजल सहित अन्य वस्तुओं के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया गया। लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस ने यह प्रदर्शन कर इस महंगाई का विरोध जताया है। प्रदेश आह्वान पर युवक कांग्रेस के द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें दमोह विधानसभा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सांकेतिक धरना दिया। साथ ही कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखा। वहीं केंद्र सरकार से इस महंगाई को नियंत्रित करने की मांग भी की।
धरना प्रदर्शन के दौरान दमोह विधानसभा अध्यक्ष अफजल खान, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रफीक खान, मंडलम अध्यक्ष भूपेंद्र अजमानी, युवा नेता राहुल रतन चंद जैन, बादशाह खान, अनुज ठाकुर सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।