चाकू मारकर आरोपी हुआ था फरार, पीड़ित की हुई थी मौत, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार!
दमोह : दमोह कोतवाली पुलिस ने कोतवाली अंतर्गत हुई एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी द्वारा पीड़ित को पैसों के लेनदेन के विवाद में चाकू मारकर घायल कर दिया था। वही पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद जहां पुलिस ने धारा में इजाफा किया। वहीं फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
दमोह के नूरी नगर निवासी शोएब पठान उम्र 32 साल को कसाई मंडी निवासी आफताब कुरेशी ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। 26 मई 2021 को हुए इस विवाद का कारण पैसों का लेनदेन बताया गया था। घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वही उसकी इलाज के दौरान 3 जून को मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पहले जहां हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। वही पीड़ित की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तथा उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था। वहीं पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपी को शीघ्रता से गिरफ्तार कर लिया।