4 माह से था आरोपी फरार, शादी का झांसा देकर, विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार!
विधवा महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर साली के साथ करता रहा दुष्कर्म, जबेरा पुलिस ने 4 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
मयंक जैन / जबेरा : थानांतर्गत ग्राम घाना मैली में एक विधवा महिला के साथ उसके रिश्तेदार जीजा ने शादी का झांसा देकर कर कई बार दुष्कर्म किया और फरार हो गया। वही जब भी रखी पुलिस ने इस फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम घाना मैली से एक विधवा महिला ने पुलिस थाने आकर 22 फरवरी 2021 को जुवानी रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसके जीजा राजेन्द्र कुचबंदिया उर्फ लाजी निवासी घाना मैली निवासी कटंगी द्वारा 14 जनवरी 2021 से शादी का झांसा देकर घर में आकर उसके साथ कई बार गलत काम किया। वही वह शादी करने की बात से मुकर गया और फरार हो गया है।
महिला की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 84/ 2021 धारा 450, 366a, 376 (2) (N) ता.हि. का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का आरोपी घटना के बाद से फरार था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह एव एसडीओपी अशोक चौरसिया के मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी इंद्रा सिंह, एसआई अल्का सिंह, एएसआई अक्षेन्द्र नाथ, आरक्षक रनमत, रघुराज सिंह, नगर रक्षा समिति सदस्य लखन मेहरा, मिथुन चौधरी की टीम गठित की गई। जहां थाना जबेरा की पुलिस टीम ने दविश देकर चार माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।