वृद्धाश्रम में 105 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने लगवाया दूसरा टीका!
दमोह : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ संगीता त्रिवेदी द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत आज उप-संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय अदिति यादव के सहयोग से वृद्धाश्रम दमोह में कोविड 19 टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
इस संबंध में डॉ रेक्सन अल्बर्ट ने बताया कि वृद्ध आश्रम में मार्च महीने में पहले डोज हेतु सत्र लगाया गया था, कोविड 19 के दूसरा डोज लगाने हेतु पुनः सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दूसरा डोज भी लगाया गया। उन्होंने बताया 24 बुजुर्गों को दूसरा एवं 2 बुजुर्गों को पहला, साथ ही साथ उपस्थित स्टाफ में 18 से 44 के 2 व्यक्तियों को प्रथम डोज भी लगाया गया।