जिले में अभी तक 154.9 मि.मी. वर्षा दर्ज!
दमोह : जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 154.9 मि.मी. अर्थात 6.1 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक गत वर्ष से 88.7 मि.मी. अर्थात 3.4 इंच कम है। इसी अवधि में गत वर्ष 243.6 मि.मी. अर्थात 9.5 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा जबेरा में 261.8 मि.मी. दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख अधीक्षक श्रीमती वर्षा दुबे ने बताया जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 188 मि.मी., हटा 143 मि.मी., जबेरा में 261.8 मि.मी. पथरिया 195 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 51 मि.मी, बटियागढ़ 114 मि.मी. तथा पटेरा 131 मि.मी., वर्षा दर्ज की गई है।
दैनिक वर्षा के तहत जिले में 18.4 मि.मी. अर्थात 0.7 इंच वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान वर्षामापी केन्द्र दमोह में 1 मि.मी., जबेरा में 26 मि.मी. तथा पथरिया में 54 मि.मी. तेन्दूखेड़ा 6.2 मि.मी, बटियागढ़ 39 मि.मी. तथा पटेरा 3 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मि.मी. है।