भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे हटा, स्वागत की थी जोरदार तैयारी, हुआ स्वागत मेजबान थे अनुराग हजारी!
भाजपा जिलाध्यक्ष पहुचे हटा,अनुराग हजारी ने किया जोरदार स्वागत
आकिब खान हटा : भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पहली बार हटा पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी का जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले हजारी निवास पर पहुचे श्री लोधी को अनुराग वर्धन सिंह हजारी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा संगठन में मजबूती लाने और कार्यकर्ताओं को संक्रीय रहने के लिए कहा गया। प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि नई कार्यकारणी मे सीनियर नेताओं और युवाओं को शामिल किया गया है। सीनियरों का अनुभव और युवाओं के उत्साह से पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। हटा विधानसभा से पांच लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें पूर्व विधायक उमादेवी खटीक, किसान नेता चंद्रभान पटेल, अनीता खरे और अनुराग वर्धन हजारी को शामिल किया है।
