कक्षा 12 वी का रिजल्ट आया, नाम किया रोशन, नाम है राज कुशवाहा!
शिक्षक के बेटे ने 12 वी कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर नगर को किया गौरवांवित
आकिब खान हटा : माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड के कक्षा 12 वी के परीक्षा परिणाम की घोषणा आज दोपहर 12 बजे घोषित हुआ। जिसमे नगर के मॉडल हॉयर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हेमंत राज कुशवाहा पिता मूलचंद कुशवाहा (शिक्षक) ने 96.8% उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। हेमंत ने अपने माता पिता का ही नही वरन समस्त कुशवाहा समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया। हेमंत के सपने बहुत बड़े हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास देखकर लगता है, कि उन्हें अपने सपने पूरे करने में कोई कठिनाई नहीं होने वाली। उन्होंने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। जिसे वे आने वाले समय में पूरा करेंगे।