महिला साहित्यकार को मिला सिविल सोसाइटी का सहारा, भगवान से प्रार्थना परेशान ना हो यह कलाकार दोबारा!
दमोह : जिले में लगातार समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। जिससे लोगों को जहां इन संस्थाओं के माध्यम से सहयोग मिलता है। वही लोगों को अनेक परेशानियों से निजात भी मिल जाती है। दमोह में काम करने वाली सिविल सोसाइटी नामक संस्था लॉकडाउन के दौरान अनेक लोगों के काम में आई है। जहां लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद थे, तो उस दौरान ग्रामीण अंचलों के बच्चों के लिए रेडियो का वितरण कर उन्हें पढ़ाई में सहयोग किया गया। वहीं दूरस्थ अंचलों में विभिन्न सामग्री का वितरण कर सिविल सोसायटी द्वारा उन्हें सहयोग प्रदान किया गया।
महिला बुजुर्ग साहित्यकार का किया सहयोग
सिविल सोसाइटी के सदस्यों को जानकारी मिली थी कि बजरिया वार्ड 5 चैनपुरा में रहने वाली गीता ठाकुर नामक महिला, साहित्यकार है, गीतकार है, कलाकार है जो गुमनामी के अंधेरे में जी रही है। जानकारी लगते ही सिविल सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा पहुंचकर उसे राशन आदि की मदद की गई। सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में आवश्यक वस्तुओं के लिए वह गीता ठाकुर की हमेशा मदद करेंगे। वस्त्रों के साथ अन्य कपड़ों की व्यवस्था तथा उपयोगी सामग्री की व्यवस्था सिविल सोसाइटी के माध्यम से की जाएगी। सिविल सोसाइटी के माध्यम से जानकारी लगने के बाद तत्काल ही साहित्यकार गीता ठाकुर का सहयोग किया जाना निश्चित ही काबिले गौर है। तूफान टीवी परिवार भी सिविल सोसाइटी के इस कार्य की प्रशंसा करता है।