लोधी क्षत्रिय एम्प्लाइज एसोसिएशन “लक्ष्य” संस्था के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित!
कैरियर काउंसलिंग एवं शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक विकास पर कार्यक्रम का आयोजन लोधी भवन दमोह में सम्पन्न किया गया
दमोह : जिला लोधी क्षत्रिय समाज के तत्वधान में वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी सामुदायिक भवन दमोह में जिला अध्यक्ष हाकम सिंह की अध्यक्षता में लोधी क्षत्रिय एम्प्लाइज एसोसिएशन “लक्ष्य” संस्था के माध्यम से कैरियर काउंसलिंग एवं शैक्षणिक , सामाजिक , आर्थिक विकास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य वक्ता पूरनसिंह राष्ट्रीय महामंत्री “लक्ष्य “(रायपुर छत्तीसगढ़) धरमपाल सिंह लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष “लक्ष्य” दादा बहादुर सिंह लोधी , जिला अध्यक्ष हाकम सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्व प्रथम वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी एवं अमर शहीद स्वामी ब्रह्मानंद जी के छाया चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
सभी अतिथियों द्वारा समाज उत्थान एवं सामाजिक कुरीतियों तथा शिक्षा पर अपने विचार रखे। पूरनसिंह जी राष्ट्रीय महामंत्री ने अमर सहीदो के जीवन पर प्रकाश डालते हुये पर विस्तार से जानकारी दी ।जिनमे अमर सहीद वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी, अमर सहीद स्वामी ब्रह्मानंद जी, राजा किशोर सिंह जी , अमर सहीद गुलाब सिंह जी आदि अमर सहीदो के जीवन पर संछिप्त में जानकारी दी।
दादा बहादुर सिंह जी ने शिक्षा के महत्व को बताया उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई लिखाई हेतु परिवार के लोगो को प्रयास करना होगा। जब समाज शिक्षित होगा तभी परिवार, समाज, क्षेत्र, प्रदेश देश का विकास संभव होगा। जिला अध्यक्ष हाकम सिंह जी ने सामाजिक कुरीतियों पर बताया कि मृत्यु भोज समाज मे अभिशाप हैं, जो कि बहुत लोगो ने मृत्यु भोज बंद कर केवल कम खर्च में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर समाज को नई दिशा दी एवं आगामी मुहिम श्राद्ध में भी लोग बड़े रूप में कार्यक्रम कर अनावश्यक खर्च करते हैं। जिसको भी बंद किया जाना चाहिए एवं बचे हुए पैसे से बच्चों की शिक्षा पर व्यय करना चाहिए। ओर भी अन्य बक्ताओ द्वारा अपने अपने विचार रखे गए।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकारी अध्यक्ष खिलान सिंह युवा अध्यक्ष दयालु सिंह दादा बहादुर सिंह जी जिला पंचायत सदस्य श्री राघवेंद्र सिंह ऋषि भैया जी, जि.प.स.राव ब्रजेन्द्र सिंह जी, राजकुमार सिंह जी सरपंच, पदम् सिंह जी बीआरसी जुगराज सिंह जी सचिव विवेक सिंह जी कोमल सिंह जी जागेश्वर सिंह लोधी किशोर सिंह जी आचार्य पूरन सिंह जी माधव सिंह कुमार नारायण पटेल मुकेश सिंह लोकेंद्र सिंह हरेंद्र सिंह राव भूपेंद्र सिंह राव भूपेंद्र सिंह चंद्रभान सिंह देवेंद्र सिंह रवि सिंह ठाकुर राणा सिंह अरविंद सिंह लोधी चंद्रभान सिंह सचिन लोधी रवि सिंह लोधी सुरेंद्र सिंह लोधी हीरा सिंह लोधी विश्वनाथ सिंह लोधी अजमेर सिंह लोधी नारायण सिंह लोधी राजेश लोधी संतोष लोधी हजारी सिंह लोधी नरेंद्र सिंह अरविंद सिंह महेंद्र सिंह महीप सिंह लोधी आदि लोगो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रचार्य हाकम सिंह जी ने किया एव आभार दयालु ठाकुर ने माना।