दमोह जिले में अभी तक 316.2 मि.मी. वर्षा दर्ज!
दमोह : जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 316.2 मि.मी. अर्थात 12.4 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक गत वर्ष से 18.8 मि.मी. अर्थात 0.7 इंच अधिक है। इसी अवधि में गत वर्ष 297.4 मि.मी. अर्थात 11.7 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा जबेरा में 447.8 मि.मी. दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख अधीक्षक वर्षा दुबे ने बताया जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 343 मि.मी., पथरिया 341, हटा 345 मि.मी., जबेरा में 447.8 मि.मी. तेन्दूखेड़ा 150.6 मि.मी, बटियागढ़ 248 मि.मी. तथा पटेरा 338 मि.मी., वर्षा दर्ज की गई है।
दैनिक वर्षा के तहत जिले में 3.7 मि.मी. अर्थात 0.1 इंच वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान वर्षामापी केन्द्र हटा में 2 मि.मी., पथरिया 4, जबेरा 5 तथा दमोह में 15 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक औसत वर्षा 1246.6 मि.मी. है।