आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम बरधारी में किया स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन
दमोह : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केन्द्र जिला दमोह के जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव संपूर्ण जिले में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत संपूर्ण जिले में “Fit India freedom Run” स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत बरधारी से पथरिया विकासखंड के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।
जहां सैकड़ों युवाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया और ग्राम वासियों को फिट इंडिया का संदेश दिया। स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ राष्ट्रगान कर एवं युवाओं को फिट इंडिया की शपथ दिलाकर किया गया तदुपरांत पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विनोद टिकरया, शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य एम एल जैन, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पथरिया कृष्णा पटैल, छात्र क्रांति दल जिला मंत्री नरेश पटैल, पथरिया महामंत्री सुनील पटैल द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ को रवाना किया।
पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विनोद टिकरया ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रियता अति महत्वपूर्ण है हम आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहे हैं शासन की मंशा अनुसार संपूर्ण देश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र दमोह द्वारा भी संपूर्ण जिले में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिससे युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना बढे और आम जनमानस को फिट इंडिया हेतु प्रेरित किया जा सके।
विद्यालय प्राचार्य एम. एल. जैन ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ कर ग्रामीण जनों को फिट इंडिया फ्रीडम रन के माध्यम से प्रेरित करने का कार्य किया गया है।
कार्यक्रम प्रभारी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास खंड पथरिया कृष्णा पटैल ने कहा कि संपूर्ण जिले के 75 स्थानों पर आयोजित होने वाली स्वतंत्रता दौड़ के क्रम में आज पथरिया विकासखंड के कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया है। सम्मिलित युवाओं की राष्ट्रप्रेम के प्रति भावना अत्यंत प्रशंसनीय है युवाओं द्वारा रैली के माध्यम से लोगों को संदेश भी दिया गया है कि स्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक व्यायाम भी जरूरी है स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन संपूर्ण जिले के साथ-साथ पथरिया विकासखंड में निरंतर सुचारु रुप से संचालित किया जाएगा।