जिले के चर्चित ग्राम बनिया में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन!
ग्राम बनिया में आयोजित जागरूकता शिविर में कलेक्टर श्री चैतन्य, पुलिस अधीक्षक श्री तेनीवार और अधिकारियों एवं स्वयं सेवी संस्था के साथ शामिल हुए, कलेक्टर ने कहा राजस्व या अन्य विभाग की समस्या हो तो बतायें, टीकाकरण के लिए भी किया प्रेरित, फर्स्ट डोज प्राय: सभी को लगे
दमोह : कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य जिले के ग्राम बनिया में आयोजित जन-जागरूकता कैंप में पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवार और जिला और पुलिस प्रशासन तथा स्वयं सेवी संस्था के साथ शामिल हुए। उन्होंने ग्राम वासियों से चर्चा की। उन्होंने लोगो से स्वास्थ्य टीकाकरण और राजस्व तथा विभागीय समस्याओं के बारें में भी जाना। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने बताया आज पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, महिला बाल विकास एवं एनजीओ के साथ ग्राम बनिया का भ्रमण किया गया है। यहां पर 3 दिन पहले एक घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि यहां सभी ग्राम वासियों से चर्चा हुई, इस प्रथा के बारे में बात हुई, यहां पर कुछ प्रचार के बारे में भी बात हुई है, यहां के लोग भी यह मानते हैं कि यह घटना के प्रति उनको खेद है, ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने बताया यहां स्वयं सेवी संस्था और शासकीय विभाग द्वारा शासकीय योजनाएं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, प्रावधान एक्ट के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है, साथ ही जूविनइल एक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए एवं महिलाओं के प्रोटेक्शन के लिए एक्ट लागू है, इन सब के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं कभी ना हो। उन्होंने कहा प्रयास यही हैं कि यह जो घटना घटी है उसकी जांच की जा रही है। इस प्रथा में महिलाएं शामिल होती है, साथ ही 5 या 4 साल की छोटी-छोटी बच्चियां पूजा में रहते हैं, पुरुषों को उसमें शामिल नहीं किया जाता हैं।
पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवार ने कहा कि आज जबेरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनिया में गत दिवस घटना-घटित हुई थी, उसके परिपेक्ष्य में कलेक्टर और स्वयं एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया। उन्होंने बताया विजिट के दो उद्देशय है कि घटना के बारे में वास्तविकता पता करना, घटना थी क्या, साथ ही गांव के लोगों को जागरूक करना है।
उन्होंने बताया आज ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को ग्राम बनिया के महिला पुरुष को सम्मिलित रूप से कलेक्टर एवं मेरे द्वारा प्रथाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही उस स्थल का विजिट किया, उसमें जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसमें विधिसंगत कार्यवाही की जायेगी, यदि नियमों का उल्लघंन हुआ या बच्चों की निजता का उल्लघंन हुआ हैं तो जाँच उपरांत शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में यदि ऐसी प्रथा है तो प्रशासन के द्वारा जागरूकता का कैंप लगाये जायेगें। ग्राम में जागरूकता कैंप में शामिल होकर आमजनों से चर्चा की गई, उनकी बाते भी सुनी गई।