अभी तक था सामाजिक सरोकार, राजनीति में कूदा सिंघई परिवार!
दमोह : सिंघई परिवार लगातार ही सामाजिक सरोकार को लेकर के समाज सेवा में लीन रहा है। ऐसे में अब सिंघई परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि के बीच राजनीति के क्षेत्र में भी कूद पड़ा है। दमोह जिले के जैन समाज के प्रतिष्ठित सिंघई परिवार के द्वारा कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए बड़ा कार्य किया गया है और ऐसे में अब उनके परिवार के लोग राजनीतिक क्षेत्र में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त करने के पश्चात अब राजनीतिक क्षेत्र में भी मुकाम हासिल करने की ललक सिंघई परिवार में स्पष्ट दिखाई दे रही है। यही कारण है कि लगातार राजनीतिक मुलाकातों और राजनीतिक गतिविधियों में सिंघई परिवार के लोग सक्रिय नजर आ रहे हैं। ताजा मामला भारत सरकार के मंत्री स्थानीय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल का सिंघई परिवार के बुलावे पर उनके घर पहुंचना है। जहां पर उन्होंने सिंघई परिवार के सदस्यों के साथ जैन समाज के लोगों से मुलाकात की। निश्चित ही राजनीतिक बात भी हुई।

मंत्री जी पहुंचे हुई मुलाकात अनेक पदाधिकारियों का सम्मान
भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष संतोष जी सिंघई के परिवार के आत्मीय निमंत्रण पर उनके घर पर पहुंचे। जहां पर उनका सम्मान पूर्वक अभिवादन सिंघई परिवार द्वारा किया गया। इस दौरान कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के लोगों के साथ जैन समाज के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी रही। इसी दौरान युवा मोर्चा में पदाधिकारी के रूप में शामिल हुए सिंघई परिवार के सदस्य संभव सिघई के साथ अन्य पदाधिकारियों का सम्मान भी परिजनों द्वारा किया गया। यह एक राजनीतिक मुलाकात है जिसमें मंत्री जी की मौजूदगी में परिवार के सदस्य को भाजपा की युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में सम्मिलित करने पर आभार माना जा सकता है।

अध्यक्ष नहीं बन सके थे अब बने पदाधिकारी
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में अध्यक्ष पद की आस लगाए संभव सिघई राजनीतिक घटनाक्रम के चलते युवा मोर्चा अध्यक्ष नहीं बन सके थे। उस दौरान प्रबल संभावनाओं के आधार पर संभव सिंघई को अध्यक्ष बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की गई थी। वही उस कोशिश का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, तो अब भारतीय जनता युवा मोर्चा में युवा मोर्चा के पदाधिकारी के तौर पर संभव सिंघई की राजनीति में एंट्री हो गई है। ऐसे में अब सिंघई परिवार के एक युवा सदस्य के तौर पर राजनीतिक गतिविधियां भी दिखाई पड़ेगी। निश्चित सामाजिक सरोकार में अपनी महत्वपूर्ण और बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला यह परिवार अब राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी गहरी पैठ बनाने के लिए तैयार है।
