बीजेपी की जीत पर दमोह में जश्न, उप चुनाव के लिए तैयार!
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, जीत के जश्न के साथ जिले में भाजपा कार्यकताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई.
दमोह : मध्यप्रदेश विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देकर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया है. कांग्रेस के 15 महीने के शासन के प्रति जनता ने अपना फैसला स्पष्ठ रूप से उपचुनाव में दिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की.
भाजपा के सभी संगठन रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शहर के ह्दय स्थल घंटाघर के साथ संपूर्ण जिले में विजय उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम मे भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाते नजर आए. उपस्थित लोगों को मिठाईयां बांटी एवं दीपावली के उत्सव की तरह आतिशबाजी कर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये गये.

विकास के लिए जरूरी थी जीत
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी जी ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए यह जीत जरूरी थी. चूंकि कांग्रेस की 15 माह की सरकार से लोग परेशान रहे है. उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश मे विकास का रथ आगे बढाना है. उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा के नेतृत्व मे मिली जीत पर कहा कि यह कुशल नेतृत्व की जीत है. उन्होंने समस्त मतदाताओं का आभार जताया है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, हटा विधायक पीएल तंतुवाय, बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष डाॅ.रामकृष्ण कुसमरिया, नपा अध्यक्ष मालती असाटी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित विधासागर पांडे, भाजपा महामंत्री रमन खत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बी.डी.बाबरा, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बृज गर्ग, मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, संतोष रोहित, अनुपम सोनी, मोन्टी रैकवार, गुड्डू पटेल, देवेन्द्र राजपूत, मोनू चौरसिया, भरत यादव, संजय गौतम, विवेक अग्रवाल, रीतेश सोनी, राघवेन्द्र परिहार, सुरेश पटेल, रामलाल उपाध्याय, अशोक भारती, आलोक मुखरैया, युवराज कुसमरिया, पंकज सेन, निखिल ठाकुर, मोहन पटेल, द्वारका पटेल, देवकी पटेल, रामेश्वर चौधरी, श्याम दुबे, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी, बबली विश्वकर्मा, वर्षा रैकवार, ऋतु पांडे, रशमी शर्मा, मुकेश राजपूत, भागीरथ पटेल, दीपक सोनी, जमना चौबे, अखलेश ठाकुर, हरि रजक, गोलू साहू, हर्ष पटेल, बबलू चक्रवर्ती, पन्ना लाल लखेरा, रघु गुप्ता की विशेष रूप से मौजूदगी रही.
