पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ की ब्लाॅक पथरिया में बैठक संपन्न
दमोह। पुजारी पुरोहित कर्मकाण्ड महासंघ की एक बैठक का आयोजन पथरिया में हुआ. जिलाध्यक्ष पं.राहुल पाठक मुख्य रूप से बैठक में शामिल हुए. जिसमें सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष का मंत्रोच्चार एवं पुष्पामाला से उनका स्वागत किया गया. तत्पश्चात् दीप प्रज्जवलन कर बैठक आरंभ हुई. जिसमें जिलाध्यक्ष पं.राहुल पाठक ने पथरिया ब्लाॅक की कार्यकारिणी का गठन किया.
जिसमें सर्व सम्मति से पं. महेश नायक नदरई को पुजारी पुरोहित कर्मकांड महासंघ पथरिया का ब्लाॅक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया एवं पं.दीपू चैबे को पथरिया का नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया. इस अवसर पर पं. लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा, हिमालय प्रसाद पांडे, तरूण दुबे, राजकुमार मिश्रा, राममिलन पाठक, परमानंद, शिवकुमार शर्मा, परसराम दुबे, रविकांत दुबे, रामविशाल गौतम, प्रभुदयाल कुडेरिया, शारदा प्रसाद दुबे, रामसेवक, राम मनोहर पांडे, श्रीराम दुबे, संदीप दुबे, अनिल बड़गैया, जिला उपाध्यक्ष पं.भागीरथ शास्त्री सहित बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रहीं.